Thursday, 7 September 2023

Retrofit — How to Integrate XML Converter

 This post is all about how to integrate an XML converter with Retrofit. Before we go on, let's have a look at the other articles in the series of Retrofit posts.

Define XML Converter

We assume you’re familiar with the basics of Retrofit and you know how to configure Retrofits RestAdapter (Retrofit in Retrofit 2). If not, please have a look at the getting started post in this series.

Here, we’ll show you how to integrate an XML converter to map HTTP responses from XML to Java objects.

Define Gradle Dependency

First stop is the build.gradle file. The Retrofit project already has an XML converter available which you need to add to your project as a peer-dependency. Have a look at our previous post about how to create or define your custom response converter if you want to know more about existing converters for Retrofit.

Here we go, define the dependency in your build.gradle.

Retrofit 1.9

dependencies {  
    // Retrofit XML converter (Simple)
    compile 'com.squareup.retrofit:converter-simplexml:1.9.0'
}

Retrofit 2

dependencies {  
    // Retrofit XML converter (Simple)
    compile 'com.squareup.retrofit2:converter-simplexml:2.5.0'
}

Once you added the dependency for the SimpleXML converter to your build.gradle file, sync the project and wait for Android Studio to finish the process. Afterwards, proceed with the next steps described in the section below :)

XMLConverter feat. RestAdapter/Retrofit

Now, we have to define the SimpleXMLConverter as converter for the RestAdapter (Retrofit in Retrofit 2).

Retrofit 1.9

RestAdapter adapter = new RestAdapter.Builder()  
    .setClient(new OkClient(new OkHttpClient())
    .setEndpoint(yourBaseUrl)
    .setConverter(new SimpleXMLConverter())
    .build();

Just pass the new SimpleXMLConverter() constructor to the .setConverter() method to override the default converter (GSON).


Retrofit 2

Retrofit retrofit = new Retrofit.Builder()  
    .baseUrl(API_BASE_URL)
    .client(new OkHttpClient())
    .addConverterFactory(SimpleXmlConverterFactory.create())
    .build();

The handling of response converters changed in Retrofit 2. You don’t override existing converters. That results in the possibility to define multiple converters for your Retrofit instance. Internally, Retrofit will try to parse the response with the first added converter. If that fails, it will proceed with the next one, and so on …

Objects Love Annotations

Retrofit will map your XML response to Java objects, doesn’t matter which XML converter you’re using. Therefore, we need to annotate the Java objects for correct tag to property mapping.

We’ll use the Task class below and add annotations to map the corresponding tasks.xml file.

tasks.xml

This XML file does not appear to have any style information associated with it. The document tree is shown below.

<rss xmlns:atom="http://www.w3.org/2005/Atom" version="2.0">  
    <task>
        <id link="http://url-to-link.com/task-id">1</id>
        <title>Retrofit XML Converter Blog Post</title>
        <description>Write blog post: XML Converter with Retrofit</description>
        <language>de-de</language>
    </task>
</rss>  

Task

@Root(name = "task")
public class Task {  
    @Element(name = "id")
    private long id;

    @Element(name = "title")
    private String title;

    @Element(name = "description")
    private String description;

    @Attribute(required = false)
    private String link;

    public Task() {}
}

The annotations define the element name which gets mapped to the class property. Within the example, all elements have the same name in the XML file and the Java class. For sure, you can use a different naming and just put the element name to the @Element annotation.

That’s it. Just go ahead and make your request :)


For more details:

https://futurestud.io/tutorials/retrofit-how-to-integrate-xml-converter

Sunday, 3 September 2023

What is Pronunciation के सभी नियम: Pronunciation Rules in Hindi

 किसी शब्द का सही-सही उच्चारण करना अंग्रेजी भाषा के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि अंग्रेजी में बहुत से ऐसे शब्द होते हैं जिसका मतलब शब्द के उच्चारण के अनुसार अलग-अलग होते हैं, जैसे Abuse (एब्यूज) = गाली देना, (एब्यूस) गाली तथा Bow (बो) = धनुष, (बाउ) = झूककर प्रणाम करना आदि. 

प्रननसीएशन (Pronunciation = उच्चारण) अंग्रेजी सीखने एवं समझने के लिए एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे नियम के साथ समझना आवश्यक है. बिना इसके, शब्दों को ठीक से उच्चारण न कर पाने की वजह से आपके अंग्रेजी सीखने की लगन को यह नुकसान पहुंचा सकता है.

इसलिए अनिवार्य है कि आप pronunciation rules in hindi को विस्तार से पढ़ें और अपने दिनचर्या में शब्दों को नियम के अनुसार उच्चारण करने की प्रयास करें. 

दुनिया में कोई भी पर्फेक्ट होने का दावा नहीं कर सकता है पर आप अपने प्रयास की मदद से परफेक्शन के करीब तो पहुंच सकते हैं. अतः  प्रयास से हर असंभव लगने वाला कार्य 1 दिन संभव हो ही जाता है, 

English Alphabet Pronunciation in Hindi

अंग्रेजी अल्फाबेट का सभी फोर्मट्स यहाँ अंकित है जिसकी उच्चारण प्रक्रिया पढ़ कर यह अन्दजा अवश्य लगाया जा सकता है कि इसके बिना शब्दों या वाक्यों का उच्चारण करना असंभव है.

A/aB/bC/cD/dE/eF/fG/gH/hI/iJ/jK/kL/lM/m
एबीसीडीइएफजीएचआईजेकेएलएम
N/nO/oP/pQ/qR/rS/sT/tU/uV/vW/wX/xY/yZ/z
एनओपीक्यूआरएसटीयूभीडब्ल्लूएक्सवायजेड

Hindi / हिंदी स्वर का उच्चारण

अआइईउऊएऐओऔअंअः
AAAE / IEEU / OOO/UE/AIAIOAU/OUANAH

व्यजंन का उच्चारण

कखगघड.चछजझञटठ
KAKHAGAGHANGACHACHHAJAJHAYNATATHA
डढणतथदधनपफबभ
DADHANATATHADADHANAPAPHABABHA
मयरलवशषसहक्षत्रज्ञ
MAYARALAWASHASHASAHAKSHATRAGYA


Vowel Pronunciation Rule in Hindi

स्वर वर्ण की उच्चारण प्रक्रिया सबसे मुश्किल मानी जाती है. क्योंकि, इसकी बनावट में बहुत सारे उपवाद होते है जिसे सरलता से समझना थोड़ा कठिन होता है. लेकिन इस पोस्ट के पढ़ने के बाद आपके साथ ऐसा कभी नही होगा. क्योंकि, स्वर वर्ण से सम्बंधित सभी इंग्लिश उच्चारण नियम यहाँ उपलब्ध है.

A के उच्चारण के नियम

A का उच्चारण अ, ऑ, आ, ए, एअ, इत्यादि होता है. a के उच्चारण के नियम शब्दों के वर्ण के अनुसार निम्न प्रकार होता है.

  1. जब किसी Word  के शुरू में “a” हो तो इसका उच्चारण मुख्यतः ए या अ  होता है.  जैसे:-
    Abide (एबाइड) = पालन करना,  Abet (अबेट) = उकसाना
  2. जब किसी शब्द के शुरू में “ae”  हो तो  इसका उच्चारण “ई”  होता है.  लेकिन जब “ae” से “r”  जुड़ा हो  तो “ae “ का उच्चारण “एअ” होता है.
    जैसे:- Aegis (ईजिस) = तत्वावधान,  Aerify (एअरिफाइ) = वायु से पूर्ण करना
  3. जब दो व्यंजनों (Consonant)  के बीच में “a”  हो और दूसरे व्यंजन के बाद “e”  नहीं हो तो ऐसे “a”  का उच्चारण “ऐ” होता है.
    जैसे:- Mad (मैड), Man (मैंन), Rattle (रैटटल) = खड़खड़
  4. जब किसी पांच Letters से अधिक शब्द के अंत में an, al, ar, ant, ance, आए तो इसके “a”  का उच्चारण  “अ” होता है.
    जैसे:-  American (अमेरिकन), principal (प्रिंसिपल), Beggar (बेगर), Assistant (असिस्टेंट) = सहायक
  5. जब किसी शब्द में “a” किस बात l, r, s, t,  इत्यादि हो तो इसके पहले आने वाला “a”  का उच्चारण “आ” होता है.
    जैसे:- Balm (बाम)  = मरहम, Bar (बार) = बार, रोक, मधुशाला, छड़, बाधा, डंडा, Past (पास्ट), Path (पाथ)
  6. जब किसी शब्द में “a”  से u या w जुड़ा हो तो au/au  का उच्चारण “ऑ” होता है.
    जैसे:- Haul (हॉल) = प्राप्त वस्तु, Hawk (हॉक) = बाज़, Prawn (प्रॉन) = झींगा
  7. जब किसी शब्द में ai/ay  हो या a  के बाद किसी व्यंजन से e   जुड़ा हो तो ai/ay या a  का उच्चारण “ए” होता है.
    जैसे:- Fail (फेल) = विफल, Wait (वेट) इन्तेज़ार करना, Bay (बे) = खाड़ी, Bale (बेल) = गांठ, Trade (ट्रेड) = व्यापार
  8. जब किसी शब्द में ai से r  जुड़ा हो या a के बाद re हो तो ai/a  का उच्चारण “एअ”  होता है.
    जैसे:- Fair (फेअर) = निष्पक्ष, गोरा, स्वच्छ, न्यायोचित, स्पष्ट, ईमानदार, Hair (हेअर) = केश, Rare (रेअर) दुर्लभ

E के उच्चारण के नियम

E का उच्चारण इ, ई, इअ, अ, अ, आ, ए, इत्यादि होता है. e के उच्चारण के नियम का अध्ययन निम्न प्रकार करे.

  1. जब किसी Word के शुरू या बिच में e का प्रयोग हो तो इसका उच्चारण साधारणतः “ए”  होता है.

    जैसे:- Ecstasy (एक्सतसि) = परमानंद, Ebon (एबन) = आबनूसी, Red (रेड), Spend (स्पेंड)
  2. जब किसी शब्द के अंत में el, en, ent, er  हो और उसके पहले दो से अधिक Lettter  हो तो “e”  का उच्चारण “अ” होता है.

    जैसे:- Tunnel (टनल) = सुरंग, Spoken (स्पोकन), Muster (मस्टर) = गिनती
  3. जब किसी शब्द के बीच में e  हो और e  के बाद r से कोई व्यंजन जुड़ा हो तो e का उच्चारण  आधा अ  होता है.

    जैसे:- Herb (हर्ब) = जड़ी बूटी, Perk (पर्क) = उबाल आना
  4.  जब किसी Word में e के बाद re  हो तो “e”  का उच्चारण “इअ”  होता है.

    जैसे:- Here (हिअर), Mere (मिअर) = मात्र, झील

    Note:- वह कार्य जो नियम के विरुद्ध होते हैं उसे अपवाद यानी Exception कहते है.
    Exception:- (Were = वर)
  5. जब किसी शब्द के बीच में e  हो और e  के बाद किसी व्यंजन (r को छोड़कर) से e  जुड़ा हो तो “e”  का उच्चारण “ई”  होता है.

    जैसे;- Complete (कम्पलीट), Impede (इम्पिड) = बाधा डालना, Stampede (स्टैंपीड) = भगदड़
  6. जब किसी शब्द के अंत में e  हो तो e  का उच्चारण नहीं होता है,  लेकिन कुछ शब्द ऐसे हैं  जिसमें e  का उच्चारण इ/ई  या ए होता है.

    जैसे:- Cliche (क्लिसे) = ठप्पा, Coupe (कुपि) = पातनांश, Dele (डिली), Finale (फिनालि) = अन्त
  7. जब किसी शब्द में e के साथ a  जुड़ा हो तो ea  का उच्चारण मुख्यतः “ई” होता है.

    जैसे:- Peak (पीक) = शिखर, Sheaf शिफ़) = पुलिंदा, Tea (टी)
  8. जब किसी शब्द में ea  के बाद d, th, lth, sa, ven  इत्यादि हो  या ea  कि पहले br  और इसके बाद k, st   हो तो “ea”  का उच्चारण “ए” होता है.

    जैसे:- Bread (ब्रेड), Feather (फेदर) = पंख, Health (हेल्थ), Pleasant (पेजन्त), Posse (पसि) = मेला

    ऐसे कुछ और शब्द है जिसमें उपयुक्त Letter  ना रहने के बावजूद भी er  का उच्चारण “ए”  होता है.

    जैसे:- Deaf (डेफ) = बहरा, Jealous (जेलस) = ईर्ष्या, Steak (स्टेक) = मांस या मछली का टुकडा, Weapon (वेपन) = हथियार, Yea (ये) = हाँ
  9. जब किसी  शब्द में ea से r  जुड़ा हो तो ea  का उच्चारण मुख्यतः इअ  होता है.

    जैसे:- Ear (एअर), Beard (बियर्ड) = दाढ़ी

    लेकिन कुछ शब्द में ea से r  जुड़ने के बावजूद भी ea  का उच्चारण “एअ”  होता है.

    जैसे:-  Bear (बेअर) = भालू, Wear (वेअर) = पहन लेना
  10. जब किसी शब्द में “ear”  के बाद ch, l, n, th  हो तो ea,  का उच्चारण “अ”  होता है.

    जैसे:- Search (सर्च) = खोज, Pearl (पर्ल) = मोती, Learn (लर्न), Earth (अर्थ)
  11. जब किसी Word में ee हो तो ee का उच्चारण “ई” होता है.

    जैसे:- Preen (प्रीन) = आत्मसंतुष्ट होना,  Reef (रीफ) = चट्टान, Sleet (स्लीट) = ओले के साथ वर्षा
  12. जब किसी शब्द में ee में के बाद r हो तो ee का उच्चारण “इअ” होता है.

    जैसे:- Jeer (जीअर) = मज़ाक उड़ाना, Sneer (स्निअर) = उपहास
  13. जब किसी शब्द में e से i जुड़ा हो तो ei का उच्चारण “ई” होता है.

    जैसे:- Deceive (डिसिव) = धोखा, Protein (प्रोटीन)
  14. जब किसी word में ei के बाद gh या gn हो तो ei का उच्चारण “ए” होता है.

    जैसे:- Weight (वेट) = वजन, Deign (डेन) = अनुग्रह करना

    कुछ अन्य शब्द जिसमे ei के बाद gh/gn न होते हुए भी इसका उच्चारण “ए” होता है.

    जैसे:- Feint (फेंट) = बनावटी आक्रमण, Heifer (हेफर) = कलोर, surveillance (सर्विलांस) = निगरानी

    कुछ अन्य Word जिसमे ei का उच्चारण इ, ई, अ, एअ, इत्यादि होता है.

    जैसे:- Forfeit (फोर्फ़ित) = अर्थदंड, Surfeit (सुर्फ़ित) = अतिरेक, Weir (वीयर) = बांध
  15. जब किसी word में e से w जुड़ा हो तो ew का उच्चारण “यू” होता है.

    जैसे:- New (न्यू), Dew (ड्यू) = ओस
  16. जब किसी शब्द में e से u जुड़ा हो तो eu का उच्चारण “यू” होता है.

    जैसे:- Eunuch (युनक), Eulogy (युलोजी)
  17. जब किसी शब्द में ew से पहले ch, l, r, sh इत्यादि हो तो ew का उच्चारण “ऊ” होता है.

    जैसे:- Chew (चु) = चबाना,  Blew (ब्लू) = विस्फोट से उड़ा दिया, Drew (डू)
  18. Ey का उच्चारण “इ” होता है लेकिन ey के पहले v या th हो तो ey उच्चारण “ए” होता है.
    Donkey  (डंकी) = गधा, Survey (सर्वे) 
  19. जब ey किसी Word के शुरू में हो तो ey का उच्चारण आइ या ए होता है.

    जैसे:-  Eye ((ऑय), Eyas (आईअस), eyrie (आइरि)

I के उच्चारण के नियम

  • I का उच्चारण इ,ई, आई,आईअ, इअ इत्यादि होता है लेकिन i का प्रमुख उच्चारण इ या आई होता है.

    जैसे:- Idiot (इडियट) = मुर्ख, Imitate (इमीटेट) = नकल, Icon (आइकॉन), Isolation (आइसोलेशन) = एकांत
  • जब किसी Word के बिच में i हो और i के दोनों और व्यजंन हो तो i का उच्चारण मुख्यतः ”इ “ होता है.

    जैसे:- Fill (फिल) = भरण, Kill (किल), Pinch (पिंच) =चुटकी
  • जब किसी Word में i के बाद किसी व्यंजन  से a, e, o, us इत्यादि जुड़ा हो या i के बाद br, cr, gr, tr, gh, nd, इत्यादि जुड़ा हो या i के बाद gn पर ही वह word समाप्त हो तो i का उच्चारण साधारणतः “आई” होता है.

    जैसे:- Tidal (टाइडल) = ज्वार, Fine (फाइन) = ठीक, Fiber (फाइबर) = रेशा, Microscope (माइक्रोस्कोप) = खुर्दबीन, Kind (काइंड)
    • Exception (उपवाद):- जो नियम के विरुद्ध कार्य करता है.
      • Bifid (बाईफिड) = दो शाखाओंवाला
      • Bilateral (बाईलेटरल) = द्विपक्षीय
      • Crinite (क्राइनाईट) = रोयेंदार
      • Diglot (डाइगलोत) = द्विभाषिक
      • Dilute (डाइल्यूट) = पतला
      • Finis (फाईनिस) = खात्मा
      • Title (टाइटल) = शीर्षक
      • कुछ ऐसे words है जिसमे i के बाद किसी व्यंजन से e जुड़ने के बावजूद भी i का उच्चारण “इ” या “ई” होता है

        Avarice (अवरिस) = लोभ
        Coppice (कॉपिस) = गुल्म वन
        Crevice (क्रेविस) = दरार
        Definite (डेफिनिट) = निश्चित
        Determine (डीटरमाइन) = निर्धारित
        Engine (इंजन) = यन्त्र
        Exquisite एक्सक्यूविजित) = अति सुंदर
        Famine (फेमिन) = सूखा
        Fissile (फिससिल) = चीरने योग्य
        Hospice (हॉसपिस) = धर्मशाला
        Hypocrite हिपोंक्रिट) = पाखंडी
        Justice (जस्टिस) = न्याय मूर्ति
        Lattice (लैटिस) = जाली
        Infinite (इनफिनिट) = अनंत
        Notice (नोटिस) = नोटिस
        Prejudice (प्रेजडिस) = पक्षपात
        Promise (प्रॉमिस) = वादा
        Chemise (शिमिज) = शर्ट
        Cuisine (क्विजिन) = भोजन
        Elite (एलीट) = अभिजात वर्ग
        Jasmine (जस्मीन) = चमेली
        Latrine लाट्रीन) = शौचालय
        Medicine (मेडिसिन) = दवा
        Marine (मरीन) = समुद्री
        Machine (मशीन) = मशीन
        Regime (रेजीम) = शासन
        Routine (रूटीन) = सामान्य
        Valise (वालिज) = सूटकेस
  • जब किसी Word के अंत में i के साथ ve जुड़ा हो तो i का उच्चारण “इ” होता है.

    जैसे:- Active (एक्टिव) = सक्रिय, Motive (मोटिव) = प्रेरणा
  • जब किसी Word में i के बाद r कोई व्यंजन से जुड़ा हो तो i का उच्चारण “आ”, “इअ” होता है.

    जैसे:- Gird (गर्ड) = बांधना, Girl (गर्ल)
  • जब किस शब्द में iसे re जुड़ा हो तो i का उच्चारण “आइअ” होता है.

    जैसे:- Fire (फायर), Tire (टायर)
  • जब किसी शब्द के बिच में ia हो तो ia का उच्चारण भी  “आइअ” होता है.

    जैसे:- Liar (लायर), Riant (रायंत)
  • जब किसी शब्द के बिच में ie हो तो ie का उच्चारण “ई” होता है.

    जैसे:- Belief (बिलीफ) = धारणा, Field (फील्ड)
    • Exception:- (अपवाद)
      कुछ Word में ie का उच्चारण भिन्न भी होता है.

      जैसे Allies (एलाइज) = मित्र राष्ट्रों, Alien (एलियन), Fierce (फिएर्स) = भयंकर, Fiery (फाइरि) = उग्र, Inconvenient (इनकनविनिएन्त) = असुविधाजनक, Kier (कीअर), आदि
  • जब किस Word के अंत में ie हो और इसके पहले एक से अधिक letter हो तो ie का उच्चारण “इ” होता है.

    जैसे Coolie (कुली), Movie (मूव)
  • जब किसी Word के अंत में ie हो और इसके पहले एक ही letter हो तो ie का उच्चारण “आई” होता है.

    जैसे:- Die (डाई), Lie (लाइ)
  • जब किसी Word के बिच में io हो तो इसका उच्चारण “आय” होता है लेकिन जब io से n जुड़ा हो तो io का उच्चारण “अ” होता है और अगर io से lo जुड़ा हो तो io का उच्चारण “आईओ” होता है.

    जैसे:- Prior (प्राइअर) = पूर्व, Education (एजुकेशन), Biology (बायोलॉजी)

O के उच्चारण के नियम

  1. जब किसी शब्द  के बीच में o  हो और इसके दोनों ओर व्यंजन हो तो o  का उच्चारण “ऑ”  होता है.

    जैसे:- Loss (लॉस), Dog (डॉग)
  2. जब किसी शब्द में o  के बाद व्यंजन से e  जुड़ा हो तो o  का उच्चारण “ओ”  होता है.

    जैसे:- Rope (रोप) = रस्सी, Hope (होप)
    • Exception:-
      Come (कम), some (सम), Done (डन), None (नन)
  3. जब किसी शब्द में o से ve  जुड़ा हो तो o  का उच्चारण “ऊ”  होता है.

    जैसे:- Approve (अप्रूव) = मंजूर, Move (मूव)
  4. जब किसी शब्द के अंत में o  हो तो इसका उच्चारण “ओ”  होता है.

    जैसे:- Gusto (गस्तो) = चाहते हैं, Bro (ब्रो) 
  5. जब किसी शब्द के अंत में o से n या r  जुड़ा हो तो o  का उच्चारण “अ”  होता है.

    जैसे:- Lesson (लेससन), Traitor (ट्रेटर) = गद्दा
  6. जब किसी शब्द में o  के साथ a  जुड़ा हो तो oa  का उच्चारण “ओ”  होता है.

    जैसे:- Coal (कोल), Toad (टोड) = मेंढक
  7. जब किसी शब्द में o से e  जुड़ा हो तो oe  का उच्चारण “ओ” अथवा “ऊ” होता है.

    जैसे:- Hoe (हो) = कैसे, Toe (टो), Woe (वो) = हाय, shoe (शू)
  8. जब किसी Word में o से i जुड़ा हो तो oi का उच्चारण “आई” होता है.

    जैसे:-  Boil (बॉईल)  = फोड़ा, Hoist (होइस्त) = उभाड़ना
  9. जब किस Word में oi से r जुड़ा हो तो oi का उच्चारण “वा” होता है.

    जैसे:- Abattoir (एबटवार) = कसाईखाना, Memoirs (मेम्वार्ज) = संस्मरण
  10. जब किसी Word में oi से nt जुड़ा हो तो oi का उच्चारण “आइअ/आय” होता है.

    जैसे:- Appoint (अप्पोइंत), Point (पॉइंट)
  11. जब किसी Word में oo हो तो इसका उच्चारण “उ/ऊ” होता है.

    जैसे:- Boon बून) = वरदान, Book
    • Exception:-

      कुछ ऐसे Words है जिसमे oo का उच्चारण “उ/ऊ” न होकर कुछ और होता है.

      जैसे:-  Blood (ब्लड), Boor (बुअर) =गवार/ देहाती, door (डोर) आदि.
  12. जब किसी Word में o से u जुड़ा हो तो ou का उच्चारण “आउ होता है. जैसे:-

    About (अबाउट), House (हाउस), count (काउंट)
  13. जब किसी Word में ou से r या s जुड़ा हो तो ou का उच्चारण “अ” होता है. जैसे:-

    Armour (आर्मर) = कवच, Courtesy (कर्टसी) = के सौजन्य से,
    • Exception:-

      कुछ ऐसे भी Words होते है जिसमे ou के बाद r या s न होने पर भी ou का उच्चारण “अ” होता है. जैसे:-

      Country (कंट्री), couple (कपल), Enough (एनफ), आदि

      कुछ ऐसे भी Words है जिसमे ou के बाद r होते हुए भी ou का उच्चारण “अ” नही होता है. जैसे:-

      Our (आवर), Devour (दिवावर), Flour (फ्लावर), Sour (सावर), आदि.

      कुछ Words में ou का उच्चारण “उ/ऊ” होता है. जैसे:-

      Could (कुड), coupe (कुपि), Soup (सूप), आदि.
  14. जब किसी Word में o से w जुड़ा हो तो ow का उच्चारण “ओ” होता है. जैसे:-

    Below (बिलों), Glow  (ग्लो) = चमक, Slow (स्लो)
  15. जब किसी Word में ow के बाद l या n हो या ow के पहले r हो तो ow का उच्चारण “आऊ” होता है. जैसे”:-

    Allow (अलाऊ), How (हाउ), Now, Powder,  Wow
  16. जब किसी Word में o से y जुड़ा हो तो oyका उच्चारण “आइ” होता है. जैसे:-

    Boy (बॉय), Toy (टॉय)

“U” के उच्चारण के नियम

U का उच्चारण अ, उ, ऊ, यू इत्यादि होता है.

  1. जब किसी शब्द के बीच में u  हो और उसके बाद किसी व्यंजन से  कोई भी  स्वर जुड़ा हो तो u  का उच्चारण “यू”  होता है.

    जैसे:- Bucolic (ब्यूकॉलिक) = ग्राम्य, Numerous (न्यूमरस) = बहुत
  2. जब किसी शब्द के बीच में u  हो और u के पहले r  हो तो u  का उच्चारण “ऊ”  होता है.

    जैसे:- Crude (क्रूड) = अपरिष्कृत, Brumal (ब्रुमल) = शीतकालीन
  3. जब किसी शब्द के शुरू में u  हो तो इसका उच्चारण “अ”  होता है.

    जैसे:- Ultimate ( अल्तिमेट) = परम, आदि.
  4. जब किसी शब्द के शुरू में u  हो और उसके बाद किसी व्यंजन स्वर जुड़ा हो तो u  का उच्चारण “यू”   होता है.

    जैसे:- Uniform (यूनिफार्म) = वर्दी, Usurp (यूजर्प) = हड़पना
    • Note:-
      जब Un का प्रयोग उपसर्ग के रूप में हो तो u का उच्चारण “अ” ही होता है.

      जैसे:- Un+real (अनरिअल) आदि.
  5. जब किसी शब्द के बीच में u  हो और u  के दोनों  और व्यंजन हो  तो u  का उच्चारण “अ” होता है.

    जैसे:- Bus (बस), Run (run) आदि.
  6. जब किसी शब्द के अंत में ure हो तो u  का उच्चारण “अ” होता है.
    Fracture (फ्रैक्चर) = भंग, Nature (नेचर)
    • Exception:-
      कुछ शब्द में u का उच्चारण “ऊअ/इओ (यो) भी होता है.

      जैसे:- Assure (अस्योर) = आश्वासन, Sure (स्योर), Cure (क्योर) आदि. 
  7. जब किसी Word के अंत में ue हो और उससे पहले l, r या s हो तो ue का उच्चारण “ऊ” होता है लेकिन जब ue से पहले l, r, s न हो तो ue उच्चारण “यू” होता है. जैसे:-

    Blue (ब्लू), Construe (कांस्त्रू) = टीका करना, Sue (सु) = मुक़दमा चलाना
  8. जब किसी Word के बिच में ue का प्रयोग हो तो ue का उच्चारण “ए/अ/इ” होता है. जैसे:-

    Guess (गेस), Guerdon (गर्डन) = पारितोषिक, Guebre (गीबर) = 
  9. जब किसी Word में ui से id या lt जुड़ा हो तो ui का उच्चारण “इ” होता है. जैसे:-

    Build (बिल्ड), Guilt (गिल्ट)
  10. जब किसी word में ui के ठीक पहले r जुड़ा हो तो ui का उच्चारण “ऊ” होता है. जैसे:-

    Bruise (ब्रुज) = चोट, Fruit (फ्रूट)
    • Exceptions:-
      कुछ Words में ui का उच्चारण भिन्न-भिन्न होता है. जैसे:-

      Bluish (ब्लुइश) = नीला सा, circuit (सर्किट), Guide (गाइड) आदि.

व्यंजन वर्ण की उच्चारण के नियम

अंग्रेजी भाषा में व्यंजन वर्ण की उच्चारण, स्वर वर्ण से थोड़ा सरल होता है जिसे पढ़ने और समझने के लिए उच्चारण नियम की आवश्यकता होती है. उसी प्रक्रिया को यहाँ नियमबद्ध तरीके से सामिल किया गया है जो आपके उच्चारण क्रिया में सहायता प्रदान करेगा.

B का उच्चारण

जब किसी word में b हो तो b का उच्चारण “ब” होता है. लेकिन जब b के पहले m याb के बाद t हो तो b का उच्चारण नही होता है. जैसे:-

Banana (बनाना), Job (जॉब), comb (कॉम), Dumb (डम), Debt (डेट) = कर्ज, Doubt (डाउट)

C के उच्चारण के नियम

C का उच्चारण स, श, क, इत्यादि होता है. जैसे:-

  1. जब किसी Word में c के बाद e, i या y हो तो c का उच्चारण “स” होता है. जैसे:-

    Century (सेंचुरी) = सदी, Pice (पाइस) = पिज्जा, Citizen (सिटीजन)
  2. जब किसी word में c के बाद a, o, u या कोई व्यंजन (h को छोड़कर) हो तो c का उच्चारण “क” होता है. जैसे:-

    Cap (कैप), cock (कॉक), Culprit (कल्प्रित) = अपराधी, Clear (क्लियर) आदि.
  3. जब किसी Word में c से ial, ain, ienc, ient, या ious जुड़ा हो तो c का उच्चारण “श” होता है. जैसे:-

    Special (स्पेशल), Magician (मैजिशियन), Deficiency (डेफिशियेंसी) = कमी

Ch के उच्चारण के नियम

Ch का उच्चारण च,क,या श होता है. जैसे:-

  • जब किसी Word में शुरू में ch हो और उसके बाद कोई स्वर हो या किसी Word के अंत में ch हो तो ch का उच्चारण “च” होता है. जैसे:-

    Chaplet (चपलिट) = फूलों का हार, Cheapen (चिपन) = सस्ता हो जाना, Child (चाइल्ड), 

Exception:- 

Chameleon (कमिलीयन) = गिरगिट, Chaos (केआस) = अराजकता, Character (करैक्टर), Charismatic (कारिजमटिक) = करिश्माई, Charisma (करिज्मा) = प्रतिभा, Chemist (केमिस्ट), आदि.

  • जब किसी Word के शुरू में ch हो और उसके बाद कोई व्यंजन हो या फिर किसी word के बिच में ch हो तो ch का उच्चारण “क” होता है. जैसे:-

    Chrism (क्रिज़्म) = क्रिज़्म, Ache (एक) = दर्द, Technical (टेक्निकल)
  • कुछ शब्दों में ch का उच्चारण “श” होता है. जैसे:-

    Chagrin (शग्रिन) = चिढ़, Chaise (शेज) = हल्की घोड़ागाड़ी-विशेष, Champagne (शैम्पेन), Cache (काश), आदि.

D का प्रननसिएशन रूल्स

किसी Word में d का उच्चारण ड, द, या ड होता है.

  • जब किसी Word में d के पहले एक से अधिक letters हो और d के बाद eur, ier, ua, ure हो तो d का उच्चारण “ज” होता है.जैसे:-

    Grandeur (ग्रंजर), Soldier (सोल्जर), Gradual (ग्रेजुअल), Procedure (प्रोसीजर)
  • जब किसी word के अंत में d, t/te हो तो उसके बाद आने वाले past marker d/ed का उच्चारण “इड” होता है. जैसे:- 

    Raid+ed = Raided (रेडीड), Wait+ed = waited (वेटिड), आदि.
  • जब किसी word के अंत में gh, f, k, p, s, sh, x हो तो उसके बाद आने पला past marker d/ed का उच्चारण “ट” होता है.जैसे:- 

    Laugh + ed = laughed (लॉफ्ट), Buff+ed = Buffed (बफ्ट), Back+ed = Backed (बैक्ट), Dress+ed = Dressed (ड्रेस्ट), आदि.
  • जब किसी Word में d के बाद g हो तो d का उच्चारण नही होता है. जैसे:-

    Bridge (ब्रिज), Lodge (लॉज)

G के उच्चारण के नियम

G का उच्चारण “जया ग” होता है.

  • जब किसी Word में g के बाद e, i या  y हो तो g का उच्चारण “ज” होता है. जैसे:-

    Gender (जेंडर) = लिंग, Digit (डिजिट) = अंक, Gybe (जाइब) = हंसी

Exception:- 
Begin (बिगिन), Begird (बेगिर्द), Finger (फिंगर), Gear गियर),  Geese (गीज), Get (गेट), Giddy (गिड्डी), Gift (गिफ्ट), Giggle (गिग्गल), Girl (गर्ल), Gill (गिल), Gird (गिर्द), Girt (गीर्ट), Give (गिव), Gizzard (गिजार्ड), आदि.

  • जब किसी Word में g के बाद a, o, u या कोई व्यंजन हो तो ग का उच्चारण “ग” होता है. जैसे:-

    Gaze (गेज) = निगाहें, Good (गुड), Gun (गन), Tingle (टिंगल) = झुनझुनी
  • जब किसी Word के बिच में gg हो या किसी word के अंत में g हो तो भी g का उच्चारण “ग” होता है. जैसे:-

    Trigger (ट्रिगर) = उत्प्रेरक, Resign (रिजाइन) = त्यागपत्र देना
  • जब किसी Word के अंत में gm हो तो ऐसे शब्द में भी g का उच्चारण नही होता है. जैसे:- 

    Paradigm (परडाइम) = मिसाल, Phlegm (फेग्म) = कफ

GH के उच्चारण के नियम

  1. किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान इत्यादि का नाम लिखने में gh का प्रयोग “ग या घ” के रूप में किया जाता है. जैसे:-

    ग़ालिब = Ghalib, घनश्याम = Ghanshyam
  2. जब किसी English Word में gh हो और उसके ठीक पहले स्वर हो या gh के बाद t हो तो gh का उच्चारण नही होता है. जैसे:

    Plough (प्लाउ) = हल, Night (नाईट), Neighbour (नेबर) = पड़ोसी
  3. कुछ Words में gh का उच्चारण “घ” होता है. जैसे:-

    Cough (काफ) = खांसी, Enough (एनफ) = काफी, Laugh (लाफ), Rough (रफ़) = असभ्य, आदि.

H के उच्चारण के नियम

  1.  H का उच्चारण “ह’ होता है लेकिन जब किसी Word के शुरू में Rh हो तो ह का उच्चारण नही होता है. जैसे:-

    Rhapsode (रससोड) = असंबद्ध काव्य, Rhythm (रिदम) = ताल
  2. कुछ Words में h का उच्चारण “ह” न होकर कुछ और होता है. जैसे:-

    Heir (एअर) = वारिस, Honest (ऑनेस्ट), Honorary (ऑनररि) = माननीय, Honour (ऑनर) = सम्मान, Honourable (ऑनरेबल) = माननीय

K के उच्चारण के नियम

  1. K का उच्चारण “क” होता है लेकिन जब किसी word के शुरू में kn हो तो k का उच्चारण नही होता है. जैसे:-

    Know (नो), Knit (नीट) = बुनना
  2. जब किसी Word में ck हो तो k का उच्चारण न होकर c का उच्चारण “क” होता है. जैसे:-

    Neck (नेक), Rack (रैक) = बोटल रखने की टांड़

L के उच्चारण के नियम

  • L का उच्चारण “ल” होता है. जैसे:- 
    Bold (बोल्ड), Belt (बेल्ट)
  • कुछ Words में l का उच्चारण नही होता है. जैसे:-
    Balm (बाम) = मरहम, Calf (काफ) = गाय का बच्चा, Calm (काम) = शांत, Palm (पाम) = हथेली, 

N का उच्चारण

  • N का उच्चारण “न” होता है. लेकिन जब किसी word में m के बाद n हो तो n का उच्चारण नही होता है. जैसे:-

    Run (रन), Column (कॉलम), Hymn (हिम) = भजन

P का प्रननसिएशन

  • P का उच्चारण “प” होता है लेकिन जब किसी word में शुरू में Pn/Ps हो तो p का उच्चारण नही होता है. जैसे:-

    Cup (कप), Pneumonia (निमोनिया), Psychology (साइकोलॉजी)

Qu/Que के उच्चारण के नियम

  1. जब किसी Word में qu हो तो इसका उच्चारण “क्व़” होता है. जैसे:-

    Quarrel (क्वारल) = झगड़ा, Quest (क्वेस्ट) = खोज
  2. जब किसी Word के अंत में que हो तो que का उच्चारण “क” होता है. जैसे:-

    Mosque (मास्क) = मस्जिद, Physique (फिजिक) = काया

S के उच्चारण के नियम

S का उच्चारण “स, ज,और श इत्यादि होता है. 

  • जब किसी Word में f/fe, k/ke p/pe या t/te हो तो उसके अंत में आने वाले pural marker s का उच्चारण “स” होता है. जैसे:

    Roof+s = Roofs (रूफ्स), Safe+s = Safes (सेफ्स), Lip+s = Lips (लिप्स)
  • जब किसी word के अंत में ce, ch, ge, s, sh, z, इत्यादि हो तो उसके बाद आने वाला plural marker s/es का उच्चारण “इज” होता है. जैसे:- 

    Faces (फेसिज), Watchs (वाचिज), Buses (बुशिज), Brushs (ब्रशिज) 
  • जब किसी Word के शुरू में S हो या अंत में se हो और उसके पहले ea, n, p या r हो तो s/se का उच्चारण “स” होता है. जैसे:- 

    Sun (सन), Smart (स्मार्ट), Grease (ग्रीस), 

Exception:-

Abusive (एब्यूसिव) = अपमानजनक, Paradise (पाराडाइस) = स्वर्ग

  • जब किसी word में sc के बाद e, i या y हो तो sc का उच्चारण “स” होता है. जैसे:-

    Scene (सिन) = दृश्य, Science (साइंस), Scythe (साइड)
  • जब किसी Word में Sc के बाद a, o, u या व्यंजन हो तो sc का उच्चारण “स्क” होता है. जैसे:-

    Scar (स्कार) = चोट का निसान, Score (स्कोर), Scum (स्कम) =  मैल
  • कभी-कभी s का उच्चारण “ज” भी होता है. जैसे:-

    Advise (अडवाइज), Erase (इरेज), Prism (प्रिज्म)
     
  • जब किसी Word में S के बाद ia, ion, sion इत्यादि हो तो S का उच्चारण “श” होता है. जैसे:-

    Asia (एशिया), Persia (पर्शिया) = फारस, Pension (पेंशन), expansion (एक्सपेंशन)

Exceptions:- 

Illusion (इलूजन) = मोह माया, Vision (विज़न) = नजर

  • जब किसी Word के बिच में sc के बाद ien या ious हो तो भी sc का उच्चारण “श” होता है. जैसे:- 

    Conscience (कान्शंस) = विवेक, Conscious (कान्शन) = सचेत
  • जब किसी Word में i और L के बिच में s हो तो s का उच्चारण नही होता है. जैसे:- 

    Island (आइलैंड), Islet (आइलेट)

Pronunciation Rule of T विभिन्न अर्थ में

  1. T का उच्चारण ट, थ, द, च, या श होता है लेकिन इसका प्रमुख उच्चारण “ट” होता है.

    जैसे:- Test (टेस्ट) = परीक्षा, Trunk (ट्रंक) = सुढ़
  2. जब किसी Word में t के बाद ure हो तो t का उच्चारण “च” होता है. जैसे:-

    Feature (फीचर) = लक्षण, Gesture (जेस्चर) = इशारा, Nature (नेचर)
  3. कुछ और Words में t का उच्चारण होता है. जैसे:-

    Actual (एक्चुअल), mutual (म्यूच्यूअल), Century (सेंचुरी), आदि.
  4. जब किसी Word में th का प्रयोग बिच में हो और इससे कोई स्वर (e छोड़कर) जुड़ा हो या th का प्रयोग अंत में हो तो इसका उच्चारण “थ” होता है. जैसे:-

    Lethal (लेथल) = जानलेवा, Thin (थीन)), Author (ऑथर) = लेखक
  5. अगर किसी वाक्य में th के बाद “e” हो तो th का उच्चारण “द” होता है.

    जैसे:- Brother (ब्रदर) = भाई
  6. कुछ और Words में th का उच्चारण “द” होता है. जैसे:-

    Fathom (फदम) = थाह लेना, Thine (दाइन) = तेरा, This (दिस)
  7. जब किसी Word में t के बाद ia, ie, io, ion इत्यादि हो तो t का उच्चारण “श” होता है. जैसे:-

    Partial (पार्शल) = आंशिक, Patient (पेशेंट), Nation (नेशन)
  8. जब किसी Word में t के बाद ch हो तो t का उच्चारण नही होता है. जैसे:- 

    Fetch (फेच) = ढुढ़ना, Match (मैच), Watch (वाच)
  9. जब किसी Word के अंत में ten हो और जब किसी Word में w के पहले f या s हो तो t का उच्चारण नही होता है. जैसे:-

    Often (ऑफन) = अक्शर, Listen (लिसन)

W के उच्चारण के नियम

  • W का उच्चारण “व” होता है लेकिन जब किसी Word में w के बाद r हो या w के पहले s हो तो w का उच्चारण नही होता है. जैसे:- 

    Wring (रिंग), Wrong (रँग), Answer (आंसर) Sword (सोर्ड) = तलवार

X के उच्चारण के नियम

  1. X का उच्चारण “क्स, ज, ग्ज इत्यादि होता है लेकिन इसका प्रमुख उच्चारण “क्स” होता है. जैसे:-

    Expensive (एक्सपेंसिव) = महंगा, Exclaim (एक्स्क्लैम) = चिल्लाना
  2. जब किसी Word में x के बाद io हो तो x का उच्चारण “क्श” होता है. जैसे:- 

    Noxious (नाक्शन) = हानिकारक, Complexion (कोम्प्लेशन) = रंग
  3. जब किसी Word के शुरू में x हो और उसके बाद a, e, i या y हो तो x का उच्चारण “ज” होता है. जैसे:- 

    Xantippe (जटिपपि) = लड़ाकू स्त्री, Xylography (जाइलोग्राफी) = कष्टकला
  4. जब किसी Word के शुरू में Ex हो और उसके बाद a, e, i, o या h हो तो X का उच्चारण “ग्ज” होता है. जैसे:- 

    Examine (एग्जामिन) = की जांच, Exist (एक्सिस्ट) = मौजूद

Y के उच्चारण के नियम

  1. Y का उच्चारण “य,इ, ई, आई, या आय, इत्यादि होता है. जैसे:-

    Yard (यार्ड) = यार्ड, Year (ईयर), Yet (येट) 
  2. जब किसी Word के बिच में Y के बाद व्यंजन से e जुड़ा हो तो या का उच्चारण “आई” होता है. जैसे:- 

    Type (टाइप), Byke (बाइक)
  3. जब किसी Word के बिच में y हो और y के बाद re हो तो y का उच्चारण “आईअ” होता है. जैसे:-

    Tyre (टायर), Tyro (टायरों) = नौसिखिए
  4. जब किसी Word के अंत में y हो और y के पहले एक ही letters व्यंजन के रूप हो या दो व्यंजन एक साथ हो तो y का उच्चारण “आई” होता है. जैसे:-

    My (माई), Dry (ड्राई), Ply (प्लाई) = काम में लाना
  5. जब किसी Word के अंत में y हो और y के पहले एक ही व्यंजन हो या एक ही व्यंजन डबल हो तो y का उच्चारण “इ” होता है. जैसे:-

    Baby (बेबी), Carry (कॉर्री), Greedy (ग्रीडी) = लालची, Policy (पालिसी) = नियम